ओला इलेक्ट्रिक ने खोले 50 नए शोरूम, कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी जानकारी

Edited By Updated: 28 Mar, 2023 12:36 PM

ola electric opens 50 new dealership

ओला इलेक्ट्रिक ने देश में 50 नए शोरूम खोले हैं। कंपनी ने ये शोरूम अलग-अलग शहरों में खोले हैं, जिसमें बैंगलोर, वाराणसी, गुंटूर, भिवंडी, बुरारी, डिंडीगुल, हल्द्वानी, शाहदरा, नागपुर, धारवाड़, होशंगाबाद, जोधपुर, लखनऊ, मधपुर, नागरकोल, विशाखापटनम, बालासोर,...

ऑटो डेस्क. ओला इलेक्ट्रिक ने देश में 50 नए शोरूम खोले हैं। कंपनी ने ये शोरूम अलग-अलग शहरों में खोले हैं, जिसमें बैंगलोर, वाराणसी, गुंटूर, भिवंडी, बुरारी, डिंडीगुल, हल्द्वानी, शाहदरा, नागपुर, धारवाड़, होशंगाबाद, जोधपुर, लखनऊ, मधपुर, नागरकोल, विशाखापटनम, बालासोर, नागोल, कलबुर्गी, कानपुर, केंगेरी जैसे शहर शामिल हैं। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

PunjabKesari
बता दें ओला देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी बन चुकी है। ऐसे में कंपनी अपनी पहुंच को बढ़ाने के लिए तेजी से डीलरशिप का विस्तार कर रही है। ओला ने पहले डीलरशिप न खोलने और ऑनलाइन तरीके से बिक्री करने का रास्ता अपनाया था लेकिन बाद में कंपनी ने इसे बदल दिया। अब ओला देश में डीलरशिप खोल रही है और इसके साथ सर्विस सेंटर भी खोल रही है।

ओला भविष्य में इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार लाने वाली है। कंपनी साल 2024 की दूसरी छमाही में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। सीईओ भाविश अग्रवाल ने 2022 में कहा था कि वो एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेंगे, जिसकी कीमत 50,000 डॉलर (40 लाख रुपये) से कम होगी। भारतीय बाजार में ओला की इलेक्ट्रिक कार को पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करना होगा।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!