विदेश से काफी चांदी आई लेकिन बाजार से है गायब, सरकार की जमाखोरों पर कड़ी नजर

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 11:58 AM

a large amount of imported silver has disappeared from the market

सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 10 ग्राम सोना अब 1,31,800 रुपए और एक किलो चांदी 1,82,000 रुपए तक पहुंच गई है। कीमतें इतनी ऊंची होने के बावजूद मुंबई के जवेरी बाजार में खरीदारों की लाइन कम नहीं हो रही। कुछ लोग मौजूदा भाव से 30,000 रुपए तक ज्यादा...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 10 ग्राम सोना अब 1,31,800 रुपए और एक किलो चांदी 1,82,000 रुपए तक पहुंच गई है। कीमतें इतनी ऊंची होने के बावजूद मुंबई के जवेरी बाजार में खरीदारों की लाइन कम नहीं हो रही। कुछ लोग मौजूदा भाव से 30,000 रुपए तक ज्यादा देने को भी तैयार हैं।

सूत्रों के अनुसार, तेज डिमांड और सट्टेबाजी के चलते कॉमर्स मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दी है। मंत्रालय यह पता लगा रहा है कि विदेश से भारी मात्रा में इंपोर्ट हुई चांदी आखिर कहां गई और क्या इसे किसी ने बड़े पैमाने पर स्टॉक किया है।

ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि मार्केट पैनिक मोड में है और बिक रहे विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इसलिए आसान डिलिवरी के लिए प्री-बुकिंग शुरू की गई है। दिल्ली के ऑल इंडिया जूलरी एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि डिमांड बहुत बढ़ गई है लेकिन हालात जल्द ही सामान्य होंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!