SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 23 से 28 मई तक लगातार 6 दिन बंद रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, जानिए क्यों?

Edited By Updated: 20 May, 2026 11:51 AM

alert for sbi customers banking services to remain suspended for 6 consecutive

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यदि आप बैंक शाखा से जुड़े कोई जरूरी कार्य जैसे नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस या लोन संबंधी कागजी प्रक्रिया निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यदि आप बैंक शाखा से जुड़े कोई जरूरी कार्य जैसे नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस या लोन संबंधी कागजी प्रक्रिया निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो उसे समय रहते पूरा कर लेना उचित होगा। आगामी दिनों में लगातार कई कारणों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

23 मई से 28 मई तक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना

सूत्रों के अनुसार, 23 मई (शनिवार) से 28 मई (गुरुवार) तक लगातार 6 दिनों के लिए एसबीआई शाखाओं में कार्य प्रभावित रह सकता है। इसके बाद 29 मई 2026 (शुक्रवार) से सामान्य बैंकिंग सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

यह रहेगा बंदी का संभावित कारण

  • 23 मई: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश
  • 24 मई: रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश
  • 25–26 मई: कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल
  • 27–28 मई: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर कई राज्यों में अवकाश

कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल की संभावना

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) द्वारा लंबित मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया है। यूनियन का कहना है कि भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था, वेतन असमानता और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है।

ग्राहकों के लिए जरूरी सुझाव

इस अवधि में शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जैसे चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य कागजी प्रक्रियाएं। हालांकि, बैंक की डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है। ग्राहक नेट बैंकिंग, YONO ऐप और ATM के माध्यम से अपने आवश्यक लेन-देन जारी रख सकते हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!