..अब बढेगा टेलीफोन का बिल

Edited By Updated: 01 Mar, 2015 05:43 PM

article

सरकार द्वारा आम बजट में आज सेवाकर को बढाकर 14 प्रतिशत किए जाने के कारण टेलीफोन उपभोक्ताओं का बिल बढ सकता है

नई दिल्ली: सरकार द्वारा आम बजट में आज सेवाकर को बढाकर 14 प्रतिशत किए जाने के कारण टेलीफोन उपभोक्ताओं का बिल बढ सकता है क्योंकि दूरसंचार कंपनियों द्वारा यह बोझ अंतत: उन्हीं पर डाले जाने की संभावना है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने संसद में आज पेश आम बजट में सेवा कर को मौजूदा 12.36 प्रतिशत से बढाकर 14 प्रतिशत कर दिया।

जीएसएम कंपनियों के संगठन सीओएआई ने कहा है कि बिल की राशि में आधा प्रतिशत तक वृद्धि होगी क्योंकि इसका बोझ तो ग्राहकों पर ही डालना पड़ेगा। सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने कहा,‘बिल मौजूदा से आधा प्रतिशत बढेगा क्योंकि यह कर है और इसे ग्राहकों पर डालना होगा।’ 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा कर में वृद्धि ‘नकारात्मक’ है और इससे सेवाएं और महंगी होंगी। परामर्शक फर्म पीडम्यूसी इंडिया के पार्टनर अमित भगत ने कहा कि सेवा कर दरों में वृद्धि से दूरसंचार ग्राहकों के लिए सेवाएं महंगी होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!