फरवरी महीने में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले चेक करें लिस्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Jan, 2023 05:04 PM

banks will remain closed for 10 days in the month of february

2023 का जनवरी महीना अब बस खत्म होने वाला है। जल्द ही फरवरी महीने की शुरुआत होगी। फरवरी का यह महीना 28 दिन का होने वाला है। फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि सहित कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन

बिजनेस डेस्कः 2023 का जनवरी महीना अब बस खत्म होने वाला है। जल्द ही फरवरी महीने की शुरुआत होगी। फरवरी का यह महीना 28 दिन का होने वाला है। फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि सहित कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन छुट्टियों की जानकारी जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फरवरी महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो फरवरी 2023 में अलग-अलग राज्यों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इन बैंक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन सेवाओं से ही अपना काम चलाना पड़ेगा। 

भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं। साथ ही हर रविवार को भी बैंकों की छुट्टी होती है। बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बंद रहेंगे। हालांंकि, RBI ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि यह पूरे भारत में समान रूप से लागू नहीं होगा और सभी राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग होगा। 

आइए जानते हैं कि 2023 के फरवरी महीने में किस राज्य में किस-किस दिन बैंक शाखाओं में छुट्टियां रहेंगी।

5 फरवरी: हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती (रविवार)
11 फरवरी: दूसरा शनिवार
12 फरवरी: रविवार
15 फरवरी: लुई नगाई नी (मणिपुर)
18 फरवरी: महाशिवरात्रि
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (रविवार)
20 फरवरी: राज्य दिवस (अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम)
21 फरवरी: लोसर (सिक्किम)
25 फरवरी: चौथा शनिवार
26 फरवरी: रविवार

30 और 31 जनवरी को हड़ताल टली

30 जनवरी और 31 जनवरी को बैंक यूनियन की ओर से होने वाली हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मुंबई में हुई सुलह बैठक में बनी सहमति के बाद 30-31 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी है। बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के अखिल भारतीय महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने यह जानकारी दी। वेंकटचलम के अनुसार भारतीय बैंक संघ (आईबीए) 31 जनवरी को यूनियनों के साथ बैठक करने पर सहमत हो गया है।

शुक्रवार को हुई सुलह बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन सामान्य मुद्दों पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन और पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर 31 जनवरी को चर्चा की जाएगी। अन्य मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों और श्रमिक संघों के साथ अलग से चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि कई बैंक यूनियनों समूह यूएफबीयू ने पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला किया था।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!