₹200 और ₹500 को लेकर आई बड़ी खबर, क्या आपके पास भी है ये नोट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 May, 2025 01:48 PM

big news about 200 and 500 rupees do you also have these notes

देश में नकली करेंसी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, खासकर ₹500 और ₹200 के नोटों को लेकर चिंता गहराती जा रही है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, ₹500 के नकली नोटों में 37.3% और ₹200 के नकली नोटों में 13.9% की वृद्धि दर्ज की...

बिजनेस डेस्कः देश में नकली करेंसी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, खासकर ₹500 और ₹200 के नोटों को लेकर चिंता गहराती जा रही है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, ₹500 के नकली नोटों में 37.3% और ₹200 के नकली नोटों में 13.9% की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में कुल 2,17,396 नकली नोट पकड़े गए। अगर आपके पास भी ये नोट हैं, तो सतर्क हो जाइए—कहीं आप भी नकली नोट के शिकार तो नहीं हो रहे? आइए जानते हैं असली और नकली नोटों की पहचान के तरीके और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी।

95% नकली नोट अन्य बैंकों ने पकड़े

इनमें से केवल 4.7% नोट आरबीआई द्वारा पकड़े गए, जबकि 95.3% नोट अन्य बैंकों के जरिए सामने आए। इससे साफ है कि नकली नोटों का प्रसार आम बैंकिंग लेन-देन के जरिये हो रहा है और आम जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

500 और 200 रुपए के नकली नोटों की संख्या

  • ₹500 के नकली नोट: 1,17,722
  • ₹200 के नकली नोट: 32,660

यह आंकड़े 2023-24 की तुलना में ज्यादा हैं। हालांकि, कुल नकली नोटों की संख्या 2022-23 के 2,25,769 से घटकर 2024-25 में 2,17,396 हो गई है। रिपोर्ट से साफ है कि अधिकतर नकली नोट निजी बैंकों के माध्यम से पकड़े गए, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कैसे पहचानें असली ₹500 का नोट?

  • रंग: स्टोन ग्रे
  • आकार: 66 mm x 150 mm
  • सामने: महात्मा गांधी की तस्वीर, देवनागरी में ‘५००’, माइक्रो टेक्स्ट में 'भारत' और 'India'
  • सिक्योरिटी थ्रेड: रंग बदलने वाला (हरा से नीला)
  • वॉटरमार्क: गांधी जी की छवि और ‘500’
  • पीछे: लाल किले की तस्वीर

कैसे पहचानें असली ₹200 का नोट?

  • रंग: ब्राइट येलो
  • आकार: 66 mm x 146 mm
  • सामने: महात्मा गांधी की तस्वीर, देवनागरी में ‘२००’, सिक्योरिटी थ्रेड
  • पीछे: सांची स्तूप की छवि, स्वच्छ भारत लोगो
  • दृष्टिहीनों के लिए उभरे हुए चिह्न
     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!