बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 720 अंक टूटा, निफ्टी 24,004 के लेवल पर बंद

Edited By Updated: 03 Jan, 2025 03:32 PM

bse fell by 720 points nifty closed at the level of 24 004

दो दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। दो दिन के बाद अब बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज 3 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हए। सेंसेक्स 720 अंकों की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर जबकि निफ्टी भी 183 अंक टूटा, ये 24,004 के स्तर पर...

मुंबईः दो दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। दो दिन के बाद अब बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज 3 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद हए। सेंसेक्स 720 अंकों की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर जबकि निफ्टी भी 183 अंक टूटा, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.96% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 2.08% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.46% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹22.14 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 2 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.36% गिरावट के साथ 42,392 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.22% की गिरावट के साथ 5,868 और नैस्डैक 0.16% गिरकर 19,280 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 2 जनवरी को सेंसेक्स 1436 अंक चढ़कर 79,943 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 445 अंक की तेजी रही, ये 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी देखने को मिली थी। आज ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त थी। आयशर मोटर्स के शेयर में 8.55% और मारुति सुजुकी के शेयर में 5.61% तेजी देखने को मिली थी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!