क्या भारत को अपना रक्षा बजट बढ़ाने की जरुरत है?

Edited By Updated: 02 Feb, 2023 12:45 PM

budget pakistan china afghanistan indian currency

देश में अक्सर होता रहा है कि बीते कई सालों से रक्षा बजट में मामूली बढ़ोतरी ही देखी गई, लेकिन इस बार बजट में 12.9 फीसदी का इजाफा किया गया है। हालांकि जब भारत की सीमाएं चीन सहित सात देशों से मिलती हों तो यह बढ़ोतरी भी रक्षा विशेषज्ञों को कम ही लगती है।

नेशनल डेस्क: देश में अक्सर होता रहा है कि बीते कई सालों से रक्षा बजट में मामूली बढ़ोतरी ही देखी गई, लेकिन इस बार बजट में 12.9 फीसदी का इजाफा किया गया है। हालांकि जब भारत की सीमाएं चीन सहित सात देशों से मिलती हों तो यह बढ़ोतरी भी रक्षा विशेषज्ञों को कम ही लगती है।

क्या कहते हैं आंकड़े
बीते साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि वित्त वर्ष 2021-22 में रक्षा क्षेत्र के लिए बजट आवंटन 4.78 लाख करोड़ है जो 2020-21 के 4.71 लाख करोड़ (1.35 लाख करोड़ के पूंजीगत खर्चों समेत) के मुकाबले सिर्फ 7.34 फ़ीसदी ज़्यादा था। इस  वित्तवर्ष 2020-21 में पेंशन के मद में 1.3 लाख करोड़ का आवंटन हुआ था, जिसे 2021-22 में घटाकर 1.15 लाख करोड़ कर दिया गया था।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में देश का बजट पेश किया तो इस साल 12.9 फीसदी का इजाफा किया गया है।

बीते वित्त वर्ष यानी 2022-23 में रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ का था, जबकि इसे बढ़ा कर अब 5.94 करोड़ कर दिया गया है। यानी करीब 69 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है मालूम हो कि हमारी सीमाएं कई देशों से लगती हैं ऐसे में सुरक्षा पर फोकस करने की भी काफी जरूरत है।भारत के नजदीक चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान जैसे देश हैं। हमारी सीमाएं 7 देशों से मिलती हैं, वहीं चीन के बॉर्डर 14 देशों से और पाकिस्तान 4 देशों से घिरा हुआ है। इस वजह से उनका रक्षा बजट अच्छा होता है। हालांकि तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान के बजट के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि अफगानिस्तान में पिछली सरकार का रक्षा बजट करीब 405 करोड़ का था।

चीन और पाकिस्तान का रक्षा बजट
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में पाकिस्तान का रक्षा बजट भारत की करेंसी के हिसाब से करीब 46 हजार 689 करोड़ रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान से करीब 13 गुना ज्यादा है। वहीं अगर चीन की बात करें तो पिछले साल उनका बजट इंडियन करेंसी में करीब 18 लाख 77 हजार करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में भारत के मुकाबले चीन का रक्षा बजट तीन गुना ज्यादा है। हालांकि भारत ने इस बार अपने बजट को 12.95 फीसदी बढ़ाया है, जबकि चीन ने अपने रक्षा बजट में करीब 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अमरीका के बाद चीन सबसे बड़े रक्षा बजट वाला दूसरा देश है।  

किस देश का कितना बजट

चीन
क्षेत्रफल  95.96 लाख वर्ग किमी.
सीमाएंः 14 देशों के साथ
बजट:18.82 लाख करोड़ रुपये
 
भारत
क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किमी
सीमाएंः7 देशों के साथ
बजट: 5.25 लाख करोड़ रुपए

पाकिस्तान
क्षेत्रफल 8.81 लाख वर्ग किमी
सीमाएंः 4 देशों के साथ
बजट: लगभग 61,354 करोड़ रुपये

बांग्लादेश
करीब 1.48 लाख वर्ग किलोमीटर
सीमाएंः 2 देशों के साथ
रक्षा बजट 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा

श्रीलंका
क्षेत्रफलः  65,612 वर्ग किमी
सीमाएंः 2 देशों के साथ
रक्षा बजट करीब 9082 करोड़ रुपए

अफगानिस्तान
क्षेत्रफल 6.47 लाख वर्ग किमी
सीमाएंः 6 देशों के साथ
रक्षा बजट करीब 405 करोड़ रुपए

नेपाल
क्षेत्रफल 1.47 लाख वर्ग किमी
सीमाएंः 2 देशों के साथ
बजट: करीब: 3579 करोड़ रुपए से ज्यादा

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!