लिस्टिंग के साथ ही अपर सर्किट, इस IPO ने निवेशकों को दिया शानदार मुनाफा, शेयर में तेजी जारी

Edited By Updated: 01 Apr, 2025 10:44 AM

desco infratech ipo listing got a tremendous response profit to investors

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी डेस्को इंफ्राटेक ने आज BSE SME पर शानदार एंट्री की। इसके IPO को 83 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। 150 रुपए के इश्यू प्राइस पर जारी हुए शेयर 160 रुपए पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को 6.67% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के...

बिजनेस डेस्कः इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी डेस्को इंफ्राटेक ने आज BSE SME पर शानदार एंट्री की। इसके IPO को 83 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। 150 रुपए के इश्यू प्राइस पर जारी हुए शेयर 160 रुपए पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को 6.67% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों में और तेजी आई और यह 168 रुपए के अपर सर्किट को छू गया, जिससे आईपीओ निवेशकों को 12% का मुनाफा मिला।

IPO के जरिए जुटाए गए फंड का उपयोग

डेस्को इंफ्राटेक का ₹30.75 करोड़ का आईपीओ 24-26 मार्च के बीच खुला था और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसमें:

  • QIB कैटेगरी – 28.76 गुना सब्सक्राइब
  • NII कैटेगरी – 233.26 गुना सब्सक्राइब
  • रिटेल कैटेगरी – 50.62 गुना सब्सक्राइब

आईपीओ के तहत 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 20.50 लाख नए शेयर जारी किए गए। इस फंड का उपयोग:

  • ₹1.04 करोड़ – सूरत में कॉरपोरेट ऑफिस बनाने
  • ₹1.68 करोड़ – मशीनरी की खरीद
  • ₹18 करोड़ – वर्किंग कैपिटल
  • बाकी राशि – अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

डेस्को इंफ्राटेक: तेजी से बढ़ती कंपनी

2011 में स्थापित डेस्को इंफ्राटेक सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन), रिन्यूएबल एनर्जी, वाटर और पावर सेक्टर में इंजीनियरिंग, प्लानिंग और कंस्ट्रक्शन सेवाएं देती है। कंपनी ने 14 राज्यों के 55 शहरों में 2 लाख से ज्यादा नैचुरल गैस कनेक्शन और 4,000 किमी से अधिक MDPE पाइपलाइन बिछाई है।

वित्तीय प्रदर्शन

डेस्को इंफ्राटेक की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है:

  • FY22 – 83 लाख रुपए शुद्ध मुनाफा
  • FY23 – 1.23 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफा
  • FY24 – 3.46 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफा
  • FY24 (अप्रैल-सितंबर) – 3.38 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफा और ₹22.75 करोड़ का रेवेन्यू

कंपनी की CAGR 21% से ज्यादा रही है और आगे भी ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!