महंगे हुए फल, 9 महीने में 13% से अधिक उछाल, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 05:57 PM

fruit prices are at a five year high what s the reason

इस साल 2025 में फलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी से सितंबर के बीच फलों पर महंगाई दर औसतन 13.2% रही, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं, सब्जियों और दालों के दाम कम होने से कुछ राहत मिली है।

बिजनेस डेस्कः इस साल 2025 में फलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी से सितंबर के बीच फलों पर महंगाई दर औसतन 13.2% रही, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं, सब्जियों और दालों के दाम कम होने से कुछ राहत मिली है।

विश्लेषकों के मुताबिक, साल 2024 में फलों की महंगाई 5.9% और 2023 में 3.9% थी। वहीं इस साल सब्जियों के दाम औसतन 10.9% घटे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में सब्जियों के दाम 24.9% बढ़े थे। कुल मिलाकर खुदरा महंगाई दर 2.7% रही, जो पिछले साल 4.7% थी।

महंगे फलों के पीछे वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि फलों की महंगाई बढ़ने के पीछे कई कारण हैं– फसल को नुकसान, स्टोरिंग की जगह की कमी और कोल्ड चेन में दिक्कतें। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के पारस जसराई के अनुसार, बाहर से फल मंगाकर इन समस्याओं को आसानी से हल नहीं किया जा सकता।

केले पर असर

जनवरी से सितंबर 2025 के बीच केले की महंगाई औसतन 8.1% रही। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से सप्लाई कम हुई। बनाना ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीवी पाटिल ने बताया कि बिहार में किसान मक्का की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि एथेनॉल उत्पादन में मक्का की मांग अधिक है।

अन्य फलों में महंगाई

  • सेब: 12.2% महंगाई (पिछले साल 10%)
  • लीची, नाशपाती, सिंघाड़ा और बेरीज: 13.9% महंगाई (2024 में 6.5%)

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण इन फलों की सप्लाई में बाधा आई।
कुल मिलाकर, 2025 में फलों के दाम तेजी से बढ़े हैं, जबकि सब्जियों और दालों ने महंगाई में कुछ राहत दी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!