ग्लोबल फार्मा ने आंख की दवा की 50,000 ट्यूब अमेरिका से मंगवाईं वापस

Edited By Updated: 03 Apr, 2023 01:21 AM

global pharma recalls 50 000 tubes of eye drops from the us

ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अमेरिकी बाजार से आंख की दवा की 50,000 ट्यूब को विषाणु संक्रमण के कारण वापस मंगाया है।

नई दिल्लीः ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अमेरिकी बाजार से आंख की दवा की 50,000 ट्यूब को विषाणु संक्रमण के कारण वापस मंगाया है। ‘अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' (यूएसएफडीए) ने यह जानकारी दी। 

अपनी नवीनतम रिपोर्ट में अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि चेन्नई स्थित दवा कंपनी ने अमेरिकी बाजार में ‘‘आर्टिफीशियल आई ऑइंटमेंट' के प्रभावित ‘लॉट' को वापस लेने का फैसला किया है। यूएसएफडीए ने कहा कि प्रभावित ‘लॉट' चेन्नई स्थित ‘ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर' द्वारा निर्मित किया गया है जबकि न्यूयॉर्क की ‘डेलसम फार्मा' द्वारा अमेरिकी बाजार में इसका वितरण किया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!