Gold Rate Fall: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, चेक करें क्या है 10g पीली धातु का भाव

Edited By Updated: 18 Sep, 2025 10:25 AM

gold and silver lose their sheen price of 10g of the yellow metal

गुरुवार (18 सितंबर) को सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई। दोनों की कीमतों में आज गिरावट का दौर जारी है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,254 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,25,843 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार (18 सितंबर) को सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ गई। दोनों की कीमतों में आज गिरावट का दौर जारी है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,254 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,25,843 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी फिसले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 3,692.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,717.80 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 20.70 डॉलर की गिरावट के साथ 3,697.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,739.90 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 41.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 1,300 रुपए फिसलकर 1,13,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपए की गिरावट के साथ 1,13,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष रिसर्च शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बिना किसी स्पष्ट रूपरेखा के कोई भी तटस्थ रुख या कम नरम रुख वाली टिप्पणियां सर्राफा बाजार में कुछ प्रतिशत की गिरावट ला सकती हैं।'' चांदी ने भी अपनी बढ़त गंवा दी और मुनाफावसूली के चलते यह नीचे आ गई। 

बुधवार को चांदी 1,670 रुपए गिरकर 1,31,200 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में, इसने 570 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 1,32,870 रुपए प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया था। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!