Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Sep, 2022 01:00 PM
शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर आज दोपहर 12.35 बजे खबर लिखे जाने तक सोना 0.59% की बढ़त के साथ 50655.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सिल्वर 1.34% की तेजी के साथ 55008.00 रुपए प्रति किलो चल...
बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर आज दोपहर 12.35 बजे खबर लिखे जाने तक सोना 0.59% की बढ़त के साथ 50655.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सिल्वर 1.34% की तेजी के साथ 55008.00 रुपए प्रति किलो चल रही है।
कल गुरुवार को भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 251 रुपए की बढ़त के साथ 51,056 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 862 रुपए की मजबूती के साथ 54,934 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 54,072 रुपए प्रति किग्रा था।
मिस्ड कॉल से सोने का रेट
गौरतलब है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें
आप घर बैठे बीआईएस केयर ऐप के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। अगर सोने का लाइसेंस नंबर, हॉलमार्क या रजिस्ट्रेशन नंबर गलत है तो आप इसकी शिकायत सीधे सरकार को कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी भी आपको मिलती रहेगी।