Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Jul, 2026 11:05 AM

सोमवार को सोने-चांदी खरीदने वालों को झटका लगा है। ग्लोबल और घरेलू दोनों मार्केट में आज (27 जुलाई) दोनों कीमती धातुओं में तेज उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोना 996 रुपए उछलकर 1,44,102 रुपए पर...
बिजनेस डेस्कः सोमवार को सोने-चांदी खरीदने वालों को झटका लगा है। ग्लोबल और घरेलू दोनों मार्केट में आज (27 जुलाई) दोनों कीमती धातुओं में तेज उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोना 996 रुपए उछलकर 1,44,102 रुपए पर कारोबार कर रहा था वहीं एक किलोग्राम चांदी 2,24,536 रुपए पर थी, इसमें 2398 रुपए की तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने रहने से महंगाई को लेकर तत्काल चिंताएं कुछ कम हुई हैं। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान और हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत
ग्लोबल मार्केट के कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 4,097.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,070.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 34.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,105.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.81 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.01 डॉलर की तेजी साथ 59.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।