सस्ता हुआ सोना, 6 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Edited By Updated: 24 Sep, 2022 01:18 PM

gold becomes cheaper reaches lowest level in 6 months

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 6 महीनों में अपने सबसे निचले स्तर तक पहुंच चुका है। देश में सोने का भाव 1.2% गिरकर छह महीने के निचले स्तर 49,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी 2.6% गिरकर 56,525 रुपए

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 6 महीनों में अपने सबसे निचले स्तर तक पहुंच चुका है। देश में सोने का भाव 1.2% गिरकर छह महीने के निचले स्तर 49,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी 2.6% गिरकर 56,525 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं वैश्विक बाजारों में, मजबूत डॉलर के संयोजन के रूप में सोना 1% से अधिक गिरकर दो वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि ने कीमती धातु की मांग को कम कर दिया। हाजिर सोना 1.3% की गिरावट के साथ 1,648.59 डॉलर प्रति औंस पर था। हाजिर चांदी 2.9% गिरकर 19.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

IBJA द्वारा जारी रेट के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 656 रुपए की गिरावट के साथ 49,432 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1522 रुपए सस्ती होकर 56100 रुपए पर बंद हुआ। बता दें कि इससे पहले शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट का सोना 50078 रुपए पर खुला था और चांदी 57622 रुपए पर खुली थी।

सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने की कीमतों में गिरावट के चलते इसमें निवेश करने का अच्छा मौका है। अमेरिकी फेड रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की है। इससे डॉलर इंडेक्स 20 महीने के हाई पर पहुंच गया है। डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। भारत में भी इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट आई है। सोना सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!