एक महीने के निचले स्तर पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी भी तेजी से लुढ़की

Edited By Updated: 29 Aug, 2022 01:43 PM

gold price reached a month low silver also fell sharply

भारत में आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के उस बयान को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है जिसमें अभी और ब्याज दरों को बढ़ाने की संभावना जताई गई है। अमेरिकी फेड महंगाई दर पर काबू पाने

बिजनेस डेस्कः भारत में आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई। गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के उस बयान को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है जिसमें अभी और ब्याज दरों को बढ़ाने की संभावना जताई गई है। अमेरिकी फेड महंगाई दर पर काबू पाने के लिए ब्याज दरें बढ़ा रही है जिसका असर सोने-चांदी से लेकर तेलों के दाम पर भी देखा जा रहा है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा एक महीने के निचले स्तर पर आ गया और वह 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 50,970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। चांदी की वायदा कीमत 1.3 डॉलर टूटकर 54063 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के साथ शुक्रवार को सोना लगभग 500 रुपए गिर गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच सोमवार को सोने के हाजिर भाव में और गिरावट आई। हाजिर सोना 0.3% गिरकर 1,732.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया क्योंकि डॉलर इंडेक्स दो दशक के उच्च स्तर 109.29 के करीब पहुंच गया। मजबूत ग्रीनबैक के चलते डॉलर में तेजी देखी गई क्योंकि इसकी मजबूती अन्य मुद्राओं को रखने वालों के लिए बुलियन को अधिक महंगा बनाता है। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 1% गिरकर 18.69 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 1% गिरकर 855.27 डॉलर पर आ गया।

अमेरिकी फेड का असर

सोना और चांदी के भाव में गिरावट के पीछे बड़ी वजह अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में बढ़ोतरी भी है। पिछले दिनों में इसमें वृद्धि की गई है और आगे भी बढ़ाए जाने की संभावना है। फेड चेयरमैन ने संकेत दिया है कि महंगाई यूं ही जारी रही तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखेगा, जैसा कि अब भी दिख रहा है। अमेरिकी फेड ने ओवरनाइट ब्याज दरों में 4 बार बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी एक दशक में सबसे अधिक बढ़ी महंगाई दर को नियंत्रण में लाए जाने के लिए की गई है। हालांकि अभी इसमें कोई बहुत बड़ा सुधार नहीं दिखा है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर तेल के दाम से लेकर सोने-चांदी के भाव पर दिख सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!