Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी, 5,448 रुपए सस्ता हुआ सोना, निवेशकों में हलचल

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 05:14 PM

gold s shine faded it became cheaper by rs 5 448 investors are in a tizzy

बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोना अब तक की रिकॉर्ड हाई से करीब 5% यानी 5,448 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुका है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक दिन में ही 1,457 रुपए की गिरावट आई, जिससे यह ₹95,630...

बिजनेस डेस्कः बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोना अब तक की रिकॉर्ड हाई से करीब 5% यानी 5,448 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुका है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक दिन में ही 1,457 रुपए की गिरावट आई, जिससे यह ₹95,630 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गौरतलब है कि 16 जून को सोना ₹1,01,078 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था।

क्यों आई गिरावट?

इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-इज़राइल युद्ध के समाप्त होने की घोषणा रही है। जब यह युद्ध चल रहा था, तब वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का रुख किया था लेकिन अब जब युद्ध का खतरा टल गया और ग्लोबल इक्विटी मार्केट में रिकवरी आई, तो निवेशकों का रुझान शेयर बाजार की ओर लौट गया।

विशेषज्ञों की राय क्या कहती है?

अक्षा कंबोज, वाइस प्रेसिडेंट, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव में कमी और पॉजिटिव ट्रेड डील्स के संकेतों से निवेशक अब सोने जैसे सेफ हेवन की तरफ कम आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि त्योहारों का सीजन और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी गिरावट को थाम सकते हैं।

सोने का सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल

भारतीय बाजार में:

  • सपोर्ट: ₹96,480 – ₹96,650
  • रेसिस्टेंस: ₹97,350 – ₹97,600

अंतरराष्ट्रीय बाजार में:

  • सपोर्ट: $3,265 – $3,288 प्रति औंस
  • रेसिस्टेंस: $3,330 – $3,345 प्रति औंस

लॉन्ग टर्म में गोल्ड कितना दमदार?

बैंक ऑफ अमेरिका का मानना है कि लंबे समय में सोने के दाम में मजबूती बनी रह सकती है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमत $3,330 प्रति औंस है और 2026 तक इसके $4,000 प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है यानी लगभग 20% की और बढ़त।

पिछले 10 वर्षों में गोल्ड ने करीब 180% रिटर्न दिया है। सिर्फ इस साल ही इसमें 45% की तेजी आ चुकी है, जो इसे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!