Gold Price Alert: सोना चमचमाया, चांदी ने भी लगाई छलांग, जानें अब कितने हो गए रेट?

Edited By Updated: 09 Jan, 2025 10:14 AM

gold shined silver also jumped what is the rate now

तीन दिन लगातार गिरावट के बाद आज फिर सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज सोने की कीमत 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 77,795 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.12 फीसदी बढ़ कर 91,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

बिजनेस डेस्कः तीन दिन लगातार गिरावट के बाद आज फिर सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज सोने की कीमत 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 77,795 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.12 फीसदी बढ़ कर 91,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!