Gold Jewelry खरीददारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट

Edited By Updated: 22 Aug, 2025 10:32 AM

good news for gold and silver buyers prices fall

गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। आज शुक्रवार (22 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में कटौती हुई है। MCX पर सोने की कीमत 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 99,276 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.04 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,13,658 रुपए...

बिजनेस डेस्कः गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। आज शुक्रवार (22 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में कटौती हुई है। MCX पर सोने की कीमत 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 99,276 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.04 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,13,658 रुपए प्रति किग्रा पर है।

राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपए बढ़कर 1,00,620 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 500 रुपए बढ़कर 1,00,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 99,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था। पिछले सत्र में सोने की कीमत तीन सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद, सुरक्षित निवेश की मांग और सौदेबाज़ी की खरीदारी के चलते बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेज़ी आई। 

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!