सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा ₹6,800 का बोनस, पेंशनर्स को भी फायदा

Edited By Updated: 19 Mar, 2025 01:38 PM

government s big gift to employees they will get a bonus of rs6 800

पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने तदर्थ बोनस के रूप में ₹6,800 देने की घोषणा की है। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो किसी उत्पादकता-आधारित बोनस प्रणाली के अंतर्गत नहीं आते हैं। इस बोनस का लाभ वे...

बिजनेस डेस्कः पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने तदर्थ बोनस के रूप में ₹6,800 देने की घोषणा की है। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो किसी उत्पादकता-आधारित बोनस प्रणाली के अंतर्गत नहीं आते हैं। इस बोनस का लाभ वे कर्मचारी उठा सकेंगे जिनकी मासिक सैलरी मार्च तक ₹44,000 या उससे कम है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कब मिलेगा बोनस?

राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, मुस्लिम कर्मचारियों को यह राशि ईद-उल-फितर से पहले दी जाएगी, जबकि अन्य कर्मचारियों को 15 से 19 सितंबर के बीच भुगतान किया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स को भी सरकार की ओर से ₹3,500 की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

त्योहारी अग्रिम और बोनस राशि में बढ़ोतरी

सरकार ने इस साल बोनस राशि में बढ़ोतरी की है। 2024 में यह राशि ₹6,000 थी और सैलरी की अधिकतम सीमा ₹42,000 थी, जिसे इस साल बढ़ाकर ₹44,000 कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन कर्मचारियों की सैलरी ₹44,000 से ₹52,000 के बीच है, उन्हें त्योहारी अग्रिम के रूप में ₹20,000 का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

राज्य सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी त्योहार भत्ते की घोषणा की है। जो लोग पहले ही रिटायर हो चुके हैं या 31 मार्च 2025 तक रिटायर होंगे, वे इस लाभ के हकदार होंगे।

सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे कर्मचारियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!