Elon musk net worth: एलन मस्क को बड़ा झटका, एक दिन में 44.4 अरब डॉलर का नुकसान

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 11:17 AM

major setback for elon musk 44 4 billion loss in a single day

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयरों में आई तेज गिरावट से उनकी संपत्ति में करीब 44.4 अरब डॉलर (लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपए) की कमी दर्ज की...

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) को बड़ा झटका लगा है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला के अप्रैल-जून तिमाही नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयरों में आई तेज गिरावट से उनकी संपत्ति में करीब 44.4 अरब डॉलर (लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपए) की कमी दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, अब मस्क की कुल नेटवर्थ घटकर 745 अरब डॉलर रह गई है। पिछले महीने ही वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने को लेकर सुर्खियों में थे, लेकिन अब टेस्ला के कमजोर वित्तीय संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

PunjabKesari

टेस्ला के नतीजों से निवेशक निराश

टेस्ला का रेवेन्यू बाजार के अनुमान से बेहतर रहा लेकिन मुनाफा और कैश फ्लो उम्मीद से कमजोर रहे। इसी वजह से निवेशकों ने शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी। नतीजों के बाद आफ्टर-मार्केट ट्रेडिंग में टेस्ला का शेयर करीब 5% तक लुढ़क गया। नियमित कारोबार में भी शेयर दबाव में रहा और साल 2026 में अब तक इसमें लगभग 15% की गिरावट आ चुकी है। टेस्ला का कुल रेवेन्यू 28.24 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 26% अधिक है। हालांकि कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) 0.33 डॉलर रही, जबकि बाजार को 0.51 डॉलर की उम्मीद थी। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 5% घटकर 1.11 अरब डॉलर पर आ गया।

मार्जिन और कैश फ्लो बने सबसे बड़ी चिंता

ऑटोमोबाइल कारोबार से बिक्री बढ़ने के बावजूद प्रति वाहन औसत बिक्री कीमत कम रहने से कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन घटकर 16.8% रह गया, जो बाजार के अनुमान से कम है। इसके अलावा कंपनी का फ्री कैश फ्लो 1.1 अरब डॉलर निगेटिव रहा। पूंजीगत खर्च (Capex) में भी दोगुने से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!