1 जुलाई से बदलेंगे HDFC और ICICI बैंक के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Edited By Updated: 19 Jun, 2025 03:16 PM

hdfc and icici bank rules will change from july 1

1 जुलाई 2025 से देश के दो प्रमुख निजी बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अपने कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। ये बदलाव खास तौर पर क्रेडिट कार्ड उपयोग, थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजेक्शन, आईएमपीएस ट्रांसफर और एटीएम शुल्क से संबंधित हैं। आइए जानते...

बिजनेस डेस्कः 1 जुलाई 2025 से देश के दो प्रमुख निजी बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अपने कुछ नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। ये बदलाव खास तौर पर क्रेडिट कार्ड उपयोग, थर्ड-पार्टी वॉलेट ट्रांजेक्शन, आईएमपीएस ट्रांसफर और एटीएम शुल्क से संबंधित हैं। आइए जानते हैं इन नियमों में क्या बदलाव हुए हैं और यह आपके लिए क्यों जरूरी है:

HDFC बैंक: क्रेडिट कार्ड खर्च पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग नीचे दिए गए मामलों में करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा:

गेमिंग ऐप्स (जैसे MPL, Dream11)

प्रति माह ₹10,000 से अधिक खर्च करने पर 1% से ज्यादा चार्ज लगेगा।

थर्ड-पार्टी वॉलेट (Paytm, Mobikwik, Freecharge, Ola Money)

₹10,000 से अधिक लोडिंग पर 1% शुल्क।

फ्यूल ट्रांजेक्शन

₹15,000 से ऊपर खर्च करने पर 1% अतिरिक्त चार्ज।

यूटिलिटी बिल पेमेंट (बिजली, पानी, गैस)

₹50,000 से ज्यादा भुगतान पर 1% शुल्क।

ICICI बैंक: एटीएम और IMPS ट्रांजेक्शन के चार्ज में बदलाव

आईसीआईसीआई बैंक ने आईएमपीएस और एटीएम पर लगने वाले कुछ शुल्कों में बदलाव किया है। इसके बाद अगर आप अब अगर किसी दूसरे बैंक का इस्तेमाल करेंगे तो उस पर कुछ अतिरिक्त चार्ज देना होगा यानी मेट्रो शहरों में हर महीने तीन बार ट्रांजेक्शन फ्री मिलेगा जबकि छोटे शहरों में आपको पांच ट्रांजेक्शन तक फ्री दिया जाएगा। इसके बाद पैसे निकालने पर पहले जहां 21 रुपए लगते थे तो वहीं अब आपको 23 रुपए चार्ज के तौर पर देना होगा जबकि सिर्फ बैंलेंस चेक करते हैं या गैर वित्तीय काम करते हैं तो फिर उस पर 8.5 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा।

इसके अलावा, आईएमपीएस यानी तत्काल सेवा के जरिए पैसे भेजने के ऊपर अब आपके ट्रांजेक्शन के हिसाब से चार्ज देना होगा। जैसे 1 हजार रुपए पर ढाई रुपए प्रति ट्रांजेक्शन, जबकि एक हजार से लेकर एक लाख तक के ऊपर 5 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन। वहीं एक लाख से लेकर पांच लाख तक के ऊपर 15 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!