HDFC बैंक के ऋण में चौथी तिमाही में 12% की बढ़ोतरी

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 05:36 PM

hdfc bank loans rise 12 in fourth quarter

देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के ऋण में मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 29.6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च, 2025 के अंत तक उसका कुल अग्रिम 26.43 लाख करोड़ रुपए था। इस...

नई दिल्लीः देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के ऋण में मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 29.6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 31 मार्च, 2025 के अंत तक उसका कुल अग्रिम 26.43 लाख करोड़ रुपए था। इस दौरान बैंक का कुल जमा 14.4 प्रतिशत बढ़कर 31.05 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 27.14 लाख करोड़ रुपए था। 

चालू और बचत खाते (कासा) में जमा 12.3 प्रतिशत बढ़कर 10.6 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 9.4 लाख करोड़ रुपए था। बैंक के समयबद्ध जमा 31 मार्च 2026 तक बढ़कर करीब 20.45 लाख करोड़ रुपए हो गए, जो 31 मार्च 2025 को 17.7 लाख करोड़ रुपए थे यानी इसमें करीब 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!