20 साल में विकसित देश बन सकता है भारत, RBI के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने बताया फॉर्म्युला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Dec, 2022 05:14 PM

india can become a developed country in 20 years former rbi governor

भारत को विकसित देश का दर्जा पाने के लिए दो दशकों से भी अधिक समय तक लगातार आठ-नौ प्रतिशत का मजबूत ग्रोथ रेट बनाए रखना होगा। यह कहना है भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को

हैदराबाद: भारत को विकसित देश का दर्जा पाने के लिए दो दशकों से भी अधिक समय तक लगातार आठ-नौ प्रतिशत का मजबूत ग्रोथ रेट बनाए रखना होगा। यह कहना है भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है लेकिन रंगराजन का कहना है कि भारत अगले 20 साल में यह मुकाम हासिल कर सकता है लेकिन इसके लिए लगातार उच्च विकास दर बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के बाद भी भारत लोअर मिडल इनकम वाला देश ही माना जाएगा। इसकी वजह यह है कि उस स्थिति में भी देश की प्रति व्यक्ति आय 3,472 डॉलर ही होगी।

रंगराजन में आज यहां 'आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन' के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार पांच लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचाना एक निकट अवधि वाला आकांक्षी लक्ष्य है। इसकी वजह यह है कि उस स्थिति में भी देश की प्रति व्यक्ति आय 3,472 डॉलर ही होगी जिससे इसे एक मध्यम आय वाला देश ही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के बाद भी भारत को एक उच्च मध्य आय वाला देश बनने में दो साल का वक्त और लगेगा।

कितनी होनी चाहिए प्रति व्यक्ति आय

उन्होंने कहा, 'एक विकसित देश बनने के लिए भारत की प्रति व्यक्ति आय कम-से-कम 13,205 डॉलर होनी चाहिए। उस मुकाम तक पहुंचने के लिए देश को दो दशक से भी अधिक समय तक आठ से लेकर नौ प्रतिशत तक की मजबूत वृद्धि दर रखनी होगी।' रंगराजन ने कहा कि कुल उत्पादन के हिसाब से देखें तो भारत इस समय दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कि अपने-आप में एक असरदार उपलब्धि है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की रैंकिंग के मुताबिक प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत 197 देशों में से 142वें स्थान पर मौजूद है।

आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने नीति-निर्माताओं को अर्थव्यवस्था की वृद्धि की रफ्तार बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा, 'पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की उपलब्धि सिर्फ एक निकट अवधि का आकांक्षी लक्ष्य है। हालांकि इस उपलब्धि को भी हासिल करने के लिए कम से कम पांच वर्षों तक नौ प्रतिशत की सतत वृद्धि रखनी होगी।' प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व प्रमुख रह चुके रंगराजन ने कहा कि यह बहुत साफ है कि हमें एक लंबा सफर तय करना है। इससे यह भी पता चलता है कि हमें तेजी से दौड़ लगानी होगी।

भारत के लिए संभव है यह लक्ष्य

उन्होंने कोविड-19 महामारी से जुड़ी चुनौतियों और रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भारत के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा, 'शुरुआत में हमें वृद्धि दर को सात प्रतिशत पर ले जाना होगा और फिर इसे आठ से नौ प्रतिशत तक पहुंचाना होगा। ऐसा हो पाना संभव है और भारत पहले यह दिखा भी चुका है कि लगातार छह-सात साल तक वह एक सतत वृद्धि कर सकता है।'
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!