भारत की अमीरी का युग शुरू! करोड़पतियों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़त का अनुमान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Jun, 2025 02:39 PM

india s era of wealth has begun historic rise in the number

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक पॉजिटिव (Positive) खबर सामने आई है। मैकिन्ज़ी एंड कंपनी और बिज़नेस ऑफ फैशन (BoF) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2023 से 2028 के बीच Ultra High Net Worth Individuals (UHNWIs) यानी बेहद अमीर व्यक्तियों की संख्या...

बिजनेस डेस्कः भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक पॉजिटिव (Positive) खबर सामने आई है। मैकिन्ज़ी एंड कंपनी और बिज़नेस ऑफ फैशन (BoF) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2023 से 2028 के बीच Ultra High Net Worth Individuals (UHNWIs) यानी बेहद अमीर व्यक्तियों की संख्या में लगभग 50% की वृद्धि हो सकती है। यह दर वैश्विक स्तर पर सबसे तेज मानी जा रही है।

लग्जरी मार्केट में 15-20% की सालाना ग्रोथ का अनुमान

रिपोर्ट बताती है कि भारत का लग्जरी रिटेल बाजार 2025 तक 15 से 20 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ सकता है। इस ग्रोथ के पीछे कई अहम कारण हैं- जैसे जनसंख्या की संरचना में बदलाव, तेजी से होता शहरीकरण और उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं में बदलाव।
Jio World Plaza और Galeries Lafayette जैसे हाई-एंड मॉल्स और रिटेल स्टोर्स ने इस सेगमेंट को नई दिशा दी है।

करों की ऊंची दर बनी एक चुनौती

हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने हैं। 7 लाख रुपए से ऊपर के आयातित उत्पादों पर टैक्स बढ़ने से उपभोक्ता मेड इन इंडिया विकल्पों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। साथ ही लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 28% जीएसटी भी इस बाजार की ग्रोथ के लिए एक बड़ी बाधा मानी जा रही है।

जापान से तेज, चीन से सतर्क तुलना

रिपोर्ट के अनुसार, जापान का लग्जरी बाजार भी 2025 तक 6-10% की दर से बढ़ सकता है लेकिन भारत की तुलना में यह ग्रोथ धीमी है। जापान में UHNWIs की संख्या में केवल 12% वृद्धि का अनुमान है।

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने हाल ही में बताया कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। आईएमएफ के अनुसार, भारत की GDP वर्ष 2026 तक 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है, जो जापान से अधिक होगी।

फैशन और ज्वेलरी जैसे व्यक्तिगत लग्जरी प्रोडक्ट्स में भी ग्रोथ

2019 से 2023 के बीच भारत में फैशन, ज्वेलरी और लग्जरी घड़ियों जैसे सेगमेंट में 5% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई। 2025 में मामूली गिरावट देखी गई, जिसका कारण चीन जैसे प्रमुख बाजारों में आर्थिक सुस्ती को बताया गया है। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!