Closing Bell: हरे निशान में बंद बाजार, सेंसेक्स 82,988 और निफ्टी 25,445 के लेवल पर

Edited By Updated: 16 Sep, 2024 03:38 PM

market closed in green mark bse at 82 988 and nifty at 25 445 level

शेयर बाजार ने आज यानी 16 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 83,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः शेयर बाजार आज यानी 16 सितंबर को हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 97 अंक की बढ़त के साथ 82,988 जबकि निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ 25,383 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 83,184 और निफ्टी ने 25,445 का स्तर छुआ। 

जापान के निक्‍केई में 0.68% की गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.68%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.18% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.48% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.13% चढ़ा है।
  • 13 सितंबर को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.72% चढ़कर 41,393 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.65% और S&P500 0.54% की बढ़त के साथ 5,626 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले बीते हफ्ते यानी 13 सितंबर (शुक्रवार) को सेंसेक्स 71 अंक की गिरावट के साथ 82,890 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही थी, ये 25,356 के स्तर पर बंद हुआ था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!