Sensex-Nifty क्रैश, इन टॉप 10 शेयरों में आई भारी गिरावट

Edited By Updated: 03 Oct, 2024 03:49 PM

market crash these top 10 stocks fell heavily

इजरायल और ईरान के बीच तनाव (Israel-Iran Conflict) से दुनिया टेंशन में है। इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा है। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं रहा और गुरुवार को मार्केट खुलने के साथ ही धराशायी हो गए। कारोबार के दौरान...

बिजनेस डेस्कः इजरायल और ईरान के बीच तनाव (Israel-Iran Conflict) से दुनिया टेंशन में है। इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा है। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं रहा और गुरुवार को मार्केट खुलने के साथ ही धराशायी हो गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 1786 अंक टूटा तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 545 का गोता लगाया। BSE की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स 1,769 अंक की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ। आज निवेशकों की वेल्थ ₹10.7 लाख करोड़ घट गई।
 

BSE के इन टॉप 10 शेयरों में रही गिरावट 

शेयर  गिरावट (% में)
L&T Share     3.95%
Axis Bank Share 3.87%
Reliance Share 3.91%
Bajaj Finance Share 2.86%
Adani Ports Share     2.74%
Kotak Bank     2.77%
Maruti Share   3.90%
Asian Paint   4.12%
HDFC Bnak   2.55%
ICICI Bank Share 1.45% 

 

मिडकैप कंपनियों की बात करें, तो Phonix Ltd Share 5.87%, Hindustan Petrolium Share 6.58%, Godrej India Share 6.58%, IRCTC 4.75%, BHEL 3.89% की गिरावट रही। 

स्मालकैप कंपनियों में शामिल KamoPaints Share 9.97%, Raclgear Share 6.99%, JMFINANCIL 6.71%, HARDWYN 6.38% की गिरावट रही। 

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  • ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।
  • भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।
  • अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!