हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी हरे निशान पर बाजार, सेंसेक्स 77,000 के करीब

Edited By Updated: 21 Mar, 2025 12:40 PM

market on green mark even on the last trading day of the week

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (21 मार्च) को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 630 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,995 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 175 अंक की तेजी है, ये 23366 के स्तर पर है।

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (21 मार्च) को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 630 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,995 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 175 अंक की तेजी है, ये 23366 के स्तर पर है।  

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.37% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68% नीचे है।
  • 20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.22% की गिरावट रही।
  • 20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था

20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!