Indian Rupee: कम बजट में विदेश यात्रा का प्लान? इन देशों में भारतीय रुपए की वैल्यू ज्यादा, घूमना भी होगा सस्ता

Edited By Updated: 05 Nov, 2025 11:45 AM

planning a budget trip abroad the indian rupee is more valuable

अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां भारतीय रुपए की वैल्यू ज्यादा है। यहां यात्रा, होटल, खाना और घूमने-फिरने का खर्च भारत की तुलना में काफी कम आता है।

बिजनेस डेस्कः अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां भारतीय रुपए की वैल्यू ज्यादा है। यहां यात्रा, होटल, खाना और घूमने-फिरने का खर्च भारत की तुलना में काफी कम आता है। ऐसे में आप कम बजट में भी शानदार इंटरनेशनल ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

1. नेपाल

भारत का पड़ोसी देश होने के कारण नेपाल घूमना सबसे आसान और किफायती है।

1 भारतीय रुपया = लगभग 1.6 नेपाली रुपए
यहां जाने के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं होती। काठमांडू घाटी, पोखरा और हिमालय के नज़ारे इसे भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनाते हैं।

2. इंडोनेशिया

इंडोनेशिया की मुद्रा इंडोनेशियन रुपिया (IDR) है।

1 भारतीय रुपया = लगभग 190 इंडोनेशियन रुपिया
यहां का खर्च भारतीय यात्रियों के लिए काफी किफायती है। खासकर बाली, जहां खूबसूरत समुद्र तट, मंदिर और रोमांचक गतिविधियाँ हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

3. वियतनाम

यह देश प्रकृति और संस्कृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

1 भारतीय रुपया = करीब 300 वियतनामी डोंग
हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, दा नांग और हा-लोंग बे यहां की प्रमुख आकर्षण स्थल हैं। यहां का भोजन भी भारतीय स्वाद के काफी करीब है।

4. कंबोडिया

कंबोडिया अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।

1 भारतीय रुपया = लगभग 50 कंबोडियन रिएल
यहां स्थित अंकोरवाट मंदिर परिसर दुनिया की सबसे प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यहां रहने और खाने का खर्च बेहद कम है।

5. श्रीलंका

भारत के ठीक दक्षिण में स्थित यह द्वीप देश प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है।

1 भारतीय रुपया = लगभग 4 श्रीलंकन रुपए
यहां के समुद्र तट, चाय बागान और ऐतिहासिक मंदिर यात्रियों को खूब आकर्षित करते हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!