LPG सिलेंडर खरीदने से पहले पढ़ लें यह अपडेट, जानें 14 जुलाई को सस्ता हुआ या महंगा?

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 11:23 AM

read this before buying an lpg cylinder

देशभर में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ग्राहकों के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है। जून में हुई ₹29 प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई...

बिजनेस डेस्कः देशभर में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ग्राहकों के लिए फिलहाल राहत बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई को LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया है। जून में हुई ₹29 प्रति सिलेंडर की वृद्धि के बाद कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की गई थी, जिससे होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली।

तेल विपणन कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। नई दरें अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों, कच्चे तेल के रुझान, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और अन्य परिचालन लागतों के आधार पर तय की जाती हैं।

कैसे जानें ताजा रेट?

उपभोक्ता अपने शहर के ताजा एलपीजी रेट इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। गैस सिलेंडर की बुकिंग के दौरान भी अपडेटेड कीमत की जानकारी उपलब्ध रहती है।

जानें अपने शहर का रेट

शहर     घरेलू LPG सिलेंडर कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली 942 2930
मुंबई 941.50 2885.50
कोलकाता 968 3081.50
चेन्नई 957.50 3106
हरियाणा  943.50 2932

 

अगले महीने बढ़ सकते हैं दाम

विशेषज्ञों के अनुसार, जून में अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के चलते घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ था। हालांकि, अगले महीने होने वाली नियमित समीक्षा के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और सरकारी नीति के आधार पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!