Bank Holiday Alert: गुरुवार को बैंक खुलेंगे या नहीं? जानिए छुट्टी की सटीक जानकारी राज्य अनुसार

Edited By Updated: 08 Apr, 2025 04:42 PM

read this news before making banking plans on thursday 10 april

कई लोगों के मन में सवाल है  कि क्या इस गुरुवार (10 अप्रैल) को महावीर जयंती के चलते बैंक खुलेंगे या नहीं। देश के कई हिस्सों में सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद का ऐलान हो चुका है लेकिन बैंक की स्थिति को लेकर भ्रम बना हुआ है। चलिए जानते हैं कि किन राज्यों...

बिजनेस डेस्कः कई लोगों के मन में सवाल है  कि क्या इस गुरुवार (10 अप्रैल) को महावीर जयंती के चलते बैंक खुलेंगे या नहीं। देश के कई हिस्सों में सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद का ऐलान हो चुका है लेकिन बैंक की स्थिति को लेकर भ्रम बना हुआ है। चलिए जानते हैं कि किन राज्यों में गुरुवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और कहां नहीं।

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। काफी राज्यों में गुरुवार को बैंक खुले भी रहेंगे। बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच में कॉल करके जाने लें कि बैंक गुरुवार को खुले होंगे या नहीं।

अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल एक राज्य-विशेष बैंक छुट्टी कैलेंडर जारी करता है, जिसमें पूरे साल की आधिकारिक बैंक छुट्टियां दी होती हैं।

इस महीने अलग-अलग राज्यों में महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, बोहाग बिहू, बसवा जयंती और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, बाबू जगजीवन राम जयंती, सरहुल, तमिल न्यू ईयर, हिमाचल डे, विशु, चेइराओबा, गारिया पूजा, और परशुराम जयंती भी शामिल हैं।

अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 10 अप्रैल (गुरुवार) – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 अप्रैल (सोमवार) – अंबेडकर जयंती और कुछ राज्यों के नए साल के पर्व (विशु, बिहू, तमिल न्यू ईयर) के कारण मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अप्रैल (मंगलवार) – असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे और बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अप्रैल (शुक्रवार) – त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा, जो एक आदिवासी त्योहार है, मनाई जाएगी।
  • 29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!