रिलायंस पावर-जेरा ने बैंकों के साथ किया ऋण करार, बांग्लादेश में तैयार करेंगे बिजली परियोजना

Edited By Updated: 31 Jul, 2020 12:50 PM

reliance power jira signed loan agreement with banks

रिलायंस पावर और जापान की ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जेरा ने बांग्लादेश में अपनी नई गैस आधारित ताप बिजली परियोजना के लिए वित्त का प्रबंध कर लिया है। रिलायंस पावर और जेरा ने बैंकों के साथ इस परियोजना के पूर्ण वित्तपोषण के लिए 64.2 करोड़ डॉलर या...

नई दिल्ली: रिलायंस पावर और जापान की ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जेरा ने बांग्लादेश में अपनी नई गैस आधारित ताप बिजली परियोजना के लिए वित्त का प्रबंध कर लिया है। रिलायंस पावर और जेरा ने बैंकों के साथ इस परियोजना के पूर्ण वित्तपोषण के लिए 64.2 करोड़ डॉलर या 4,798 करोड़ रुपये का ऋण करार किया गया है।

बैंकों से  64.2 करोड़ डॉलर का ऋण करार
रिलायंस पावर और जेरा अपनी परियोजना कंपनी के साथ मिलकर बांग्लादेश के मेघनाघाट में 745 मेगावॉट की प्राकृतिक गैस आधारित परियोजना का विकास कर रही हैं। रिलायंस पावर ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि परियोजना कंपनी ने इस परियोजना के पूर्ण वित्तपोषण के लिए जापान बैंक ऑफ इंटरनेशनल कोऑपरेशन सहित बैंकों के समूह के साथ 64.2 करोड़ डॉलर का ऋण करार किया है।

वित्तपोषण समझौता
रिलायंस पावर ने कहा कि इस परियोजना से उत्पादित बिजली वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद बांग्लादेश बिजली विकास बोर्ड (बीपीडीपी) के साथ 22 साल तक दीर्घावधि के बिजली खरीद करार के तहत बेची जाएगी। रिलायंस पावर के चेयरमैन अनिल अंबानी ने कहा कि यह ऋण करार बांग्लादेश में किसी बिजली परियोजना के लिए सबसे बड़ा वित्तपोषण समझौता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!