वैक्सीन किंग पूनावाला की इस कंपनी पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, MD समेत 7 अन्य पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Updated: 16 Sep, 2021 12:58 PM

sebi abhay bhutada company bse poonawala fincorp

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भूटाडा तथा सात अन्य इकाइयों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की रोक लगा दी है। कंपनी पर कार्रवाई की खबर से आज पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा।

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक अभय भूटाडा तथा सात अन्य इकाइयों पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की रोक लगा दी है। कंपनी पर कार्रवाई की खबर से आज पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। बीएसई पर शेयर 5 फीसदी टूटकर 172.15 रुपए के भाव पर आ गया। बुधवार को शेयर 181.20 रुपए के भाव पर बंद हुआ था।

इन पर लगा प्रतिबंध
 इन इकाइयों पर यह रोक कंपनी के शेयरों में भेदिया कारोबार के लिए लगाई गई है। पूर्व में इस कंपनी का नाम मैग्मा फिनकॉर्प था। इसके अलावा नियामक की ओर जारी अंतरिम आदेश में 13 करोड़ रुपये की गलत तरीके से की गई कमाई को जब्त करने का भी निर्देश दिया गया है। फरवरी, 2021 में नियामक की प्रणाली में कंपनी के शेयरों को लेकर भेदिया कारोबार संबंधी अलर्ट मिला था। उसी समय पूनावाला समूह की इकाई राइजिंग सन होल्डिंग प्राइवेट लि. द्वारा मैग्मा कॉर्प में नियंत्रक हिस्सेदारी के अधिग्रहण की भी घोषणा की गई थी। इस अलर्ट के बाद सेबी ने मामले की जांच की थी। भूटाडा के अलावा सौमिल शाह, सुरभि किशोर शाह, अमित अग्रवाल, मुरलीधर बगरंगलाल अग्रवाल, राकेश राजेंद्र भोजगधिया, राकेश राजेंद्र भोजगधिया एचयूएफ तथा अभिजीत पवार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!