हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 256 अंक बढ़त के साथ 82,445 पर, निफ्टी 25100 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Jun, 2025 03:33 PM

stock market closed on green mark bse gained 256 points

शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 256 अंक की तेजी के साथ 82,445 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त रही, ये 25,103 के स्तर पर बंद हुआ।

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 9 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 256 अंक की तेजी के साथ 82,445 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त रही, ये 25,103 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली। आज बैंकिंग, फाइनेंस, एनर्जी और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.05% की तेजी के साथ 38,137 पर और कोरिया का कोस्पी 1.72% चढ़कर 2,860 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% बढ़त के साथ 24,006 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.23% की तेजी के साथ 3,393 पर कारोबार कर रहा है।
  • 6 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.05% बढ़कर 42,76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 1.20% और S&P 1.03% चढ़कर बंद हुआ।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!