सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 86,447 करोड़ रुपए घटा

Edited By Updated: 26 Mar, 2023 01:44 PM

the market capitalization of five companies in the top

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बीते सप्ताह...

नई दिल्लीः सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 86,447.12 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 462.8 अंक या 0.79 प्रतिशत के नुकसान में रहा। 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई। बीते सप्ताह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,217.2 करोड़ रुपए घटकर 5,72,687.97 करोड़ रुपए रह गया। एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में 21,062.08 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 4,51,228.38 करोड़ रुपए पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 21,039.55 करोड़ रुपए के नुकसान से 11,42,154.59 करोड़ रुपए  रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,226.53 करोड़ रुपए के नुकसान से 14,90,775.40 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का 5,901.76 करोड़ रुपए टूटकर 8,71,416.33 करोड़ रुपए रह गया। 

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 10,905.18 करोड़ रुपए बढ़कर 5,94,888.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,542.19 करोड़ रुपए बढ़कर 5,82,816.11 करोड़ रुपए पर और आईटीसी का 3,664.01 करोड़ रुपए के उछाल से 4,70,360.22 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 2,787.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 4,24,964.64 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 384.89 करोड़ रुपए बढ़कर 4,69,845.34 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!