हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,602 के लेवल पर

Edited By Updated: 25 Feb, 2025 03:33 PM

the market closed on the green mark bse reach the level of 74 602

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (25 फरवरी) को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,602 के स्तर पर और निफ्टी 5.80 अंक की गिरावट के साथ 22,547 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (25 फरवरी) को शेयर बाजार में दिनभर तेजी रही। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74,602 के स्तर पर और निफ्टी 5.80 अंक की गिरावट के साथ 22,547 के स्तर पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.13%, कोरिया के कोस्पी में 0.42%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.62% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.14% की गिरावट है।
  • 24 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 6,286.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,185.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 24 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.076% की तेजी के साथ 43,461 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 5,983 पर और नैस्डैक 1.21% गिरकर 19,286 के स्तर पर बंद हुआ।

सोमवार को बाजार में 856 अंक की गिरावट रही

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 242 अंक की गिरावट रही, ये 22,553 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में गिरावट और 12 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.71% और निफ्टी मेटल में 2.17% की गिरावट रही। वहीं, ऑटो, FMCG और फार्मा में मामूली तेजी रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!