अमेरिकी बाजार में बढ़त, एशियाई बाजार मिलेजुले

Edited By Updated: 21 Aug, 2018 08:40 AM

us market gains asian market gains

अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए हैं। सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 89.4 अंक यानि 0.4 फीसदी तक उछलकर 25,758.7 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 7 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 2,857 के स्तर पर, नैस्डैक सपाट होकर 7,821 के स्तर...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए हैं। सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 89.4 अंक यानि 0.4 फीसदी तक उछलकर 25,758.7 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 7 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 2,857 के स्तर पर, नैस्डैक सपाट होकर 7,821 के स्तर पर बंद हुआ है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 18.5 अंक यानि 0.1 फीसदी गिरकर 22,181 के स्तर पर, हैंग सेंग 38 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 27,636 के स्तर पर, एसजीएक्स निफ्टी 7 अंक गिरकर 11,577 के स्तर पर सपाट नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.4 फीसदी तक उछला है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ताइवान इंडेक्स 21 अंक यानि 0.2 फीसदी चढ़कर 10,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में करीब 0.5 फीसदी की मजबूती दिख रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!