Why Share Market Crash: आज क्यों आई शेयर बाजार में गिरावट? ये रही वजहें

Edited By Updated: 24 Oct, 2025 03:32 PM

why did the stock market fall today here are the reasons

शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। BSE सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ 84,667.23 पर खुला लेकिन कारोबार के दौरान यह 354.44 अंक टूटकर 84,201.96 के लो लेवल तक पहुंच गया। दिन का हाई 84,707.44 रहा। इसी तरह NSE निफ्टी भी 25,935.10 पर...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार, 24 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। BSE सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ 84,667.23 पर खुला लेकिन कारोबार के दौरान यह 354.44 अंक टूटकर 84,201.96 के लो लेवल तक पहुंच गया। दिन का हाई 84,707.44 रहा। इसी तरह NSE निफ्टी भी 25,935.10 पर खुलने के बाद 107.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,783.75 पर आ गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 344 अंक टूटकर 84,211 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 96 अंक लुढ़ककर 25,795 पर क्लोज हुआ।

आज बाजार में गिरावट के कारण

प्रॉफिट बुकिंग (मुनाफा वसूली)

बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT और ऑटो शेयरों में हाल ही में हुई तेजी के बाद निवेशक मुनाफा वसूल कर रहे हैं।

FII की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 1,165.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जिससे पांच सत्रों की खरीदारी का सिलसिला रुका।

इंडिया VIX में बढ़ोतरी

निवेशकों के सेंटिमेंट और बाजार अस्थिरता को दर्शाने वाला इंडिया VIX 1% बढ़कर 11.84 पर पहुंच गया, जो निकट भविष्य में अनिश्चितता का संकेत देता है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!