Muharram Holiday: कल बैंक और शेयर बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? कन्‍फ्यूजन कर लें दूर

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 06:15 PM

will banks and stock markets be open or closed tomorrow

मंगलवार (16 जून) को बैंकों और शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि कल यानी 16 जून से इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक पवित्र मुहर्रम महीने की शुरुआत हो रही है। हालांकि कल बैंकिंग और शेयर बाजार गतिविधियां सामान्य...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार (16 जून) को बैंकों और शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि कल यानी 16 जून से इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक पवित्र मुहर्रम महीने की शुरुआत हो रही है। हालांकि कल बैंकिंग और शेयर बाजार गतिविधियां सामान्य रुप से जारी रहेंगी यानी बीएसई और एनएसई में रोज की तरह कारोबार होगा। कमोडिटी बाजार में भी कोई छुट्टी नहीं है।

इसी प्रकार, सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक छुट्टियों की गाइडलाइन के मुताबिक, कल देश भर में बैंक पूरी तरह चालू रहने वाले हैं।

मुहर्रम की छुट्टी कब है?

मुहर्रम के अवसर पर आधिकारिक अवकाश 26 जून 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित है। बंबई शेयर बाजार (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, मुहर्रम के मौके पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स (F&O) और करेंसी सेगमेंट्स में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

MCX में भी सुबह का ट्रेडिंग सत्र बंद रहेगा। हालांकि, शाम 5 बजे के बाद शुरू होने वाला सायंकालीन सत्र निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगा। 

ट्रेडर्स को मिलेगा लंबा वीकेंड

चूंकि यह छुट्टी शुक्रवार को पड़ रही है। लिहाजा, इसके बाद शनिवार और रविवार के वीकेंड के कारण ट्रेडर्स को लगातार 3 दिनों का लंबा अवकाश मिलेगा। बाजार में दोबारा कामकाज सोमवार, 29 जून से शुरू होगा।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!