Stock Market Holiday: शुक्रवार यानि 6 जून को शेयर बाजार रहेगा बंद? जानिए निवेशकों के लिए अहम जानकारी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Jun, 2025 03:13 PM

will the stock market be closed on friday june 6

देशभर में 6 जून 2025 को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में कई निवेशकों और ट्रेडर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन भारत में शेयर बाजार बंद रहेगा? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) देश के प्रमुख...

बिजनेस डेस्कः देशभर में 6 जून 2025 को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में कई निवेशकों और ट्रेडर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन भारत में शेयर बाजार बंद रहेगा? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) देश के प्रमुख वित्तीय बाजार हैं, इसलिए इनकी छुट्टियों की जानकारी निवेश की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

यदि आप इस दिन किसी भी प्रकार का निवेश या ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि 6 जून को BSE और NSE पर अवकाश रहेगा या नहीं। इस बारे में अंतिम निर्णय स्टॉक एक्सचेंज के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के आधार पर तय होता है।

क्या 6 जून 2025 को शेयर बाजार बंद रहेगा? 

भारत सरकार के राष्ट्रीय पोर्टल के अनुसार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) की आधिकारिक छुट्टी 7 जून 2025 को निर्धारित की गई है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में 6 और 7 जून दोनों दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

NSE और BSE के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 6 जून 2025 (शुक्रवार) को कोई अवकाश नहीं है। इस दिन शेयर बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे और नियमित रूप से ट्रेडिंग होगी। इसके साथ ही, कमोडिटी बाजार में भी दोनों सत्रों दोपहर और शाम में सामान्य रूप से कारोबार चलता रहेगा।

2025 में अब कब है शेयर बाजार की छुट्टी?

  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
  • गणेश चतुर्थी: 27 अगस्त 2025 (बुधवार)
  • महात्मा गांधी जयंती/दशहरा: 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
  • दीवाली लक्ष्मी पूजन: 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
  • दीवाली बलिप्रतिपदा: 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)
  • प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव: 5 नवंबर 2025 (बुधवार)
  • क्रिसमस: 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार)
     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!