Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 May, 2026 07:45 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बताएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बताएंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
गुडलक उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि
आज आप किसी नई योजना काम शुरू कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों को खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
गुडलक उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि
आज का दिन करियर के क्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। मन में चल रहे विचारों को जीवनसाथी के साथ साझा करें, अच्छा महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
गुडलक उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आपके सभी सरकारी काम बनते दिख रहे हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरते। संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
गुडलक उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों रिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
गुडलक उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या राशि
आज का दिन व्यर्थ की चिंताओं में बीतेगा। मन अकारण परेशान रह सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग सकता है। धन लाभ को योग बन रहे हैं।
गुडलक उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
तुला राशि
तुला राशि वालों नए काम को शुरू करने में आ रही मुश्किलें दूर होगी। युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
गुडलक उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। माता के साथ अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं।
गुडलक उपाय- लक्ष्मी जी के नामों का जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की के राह खुलेंगे।
गुडलक उपाय- हल्दी का स्पर्श करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों कारोबार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूर्ण होंगे। परिवार में आपको कोई खास जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
गुडलक उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कम होगा। माता-पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
गुडलक उपाय- हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।
मीन राशि
मीन राशि वालों आर्थिक मामलों में कमजोर रहेगा। बढ़ते खर्चों के कारण परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित कोई अहम सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
गुडलक उपाय- घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ