आपका राशिफल- 23 अप्रैल, 2025

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Apr, 2025 06:38 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काफी समय से शुरू किया गया काम आज पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोग आज धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काफी समय से शुरू किया गया काम आज पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोग आज धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। संतान किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। सेहत सही रहेगी।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी ज़रुरी काम को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। परिवार में कोई आज अच्छी खबर सुना सकता है, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस से जुड़ी कोई भी बात किसी को भी न बताएं। आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास से हो सकती है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापारी आज कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। संतान शिक्षा के क्षेत्र में कोई सफलता हासिल कर सकती है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। किसी कंपनी में निवेश करने का सोच रहे है तो उस से पहले अच्छे से जांच पड़ताल करलें। युवा उच्च शिक्षा  के लिए विदेश जाने का सोच सकते हैं। आज गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।

न्या राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार के सिलसिले में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो  सकती है जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। जॉब की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने के योग है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नई तकनीकों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। दुकानदारों को आज अच्छी आमदनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। टीचिंग की लाइन से जुड़े जातकों की काम को लेकर तारीफ हो सकती है। विवाह के योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। सिर दर्द हो सकता है, किसी भी चीज़ का स्ट्रेस न लें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज दोस्त से मिलने जा  सकते हैं। नए शुरू किए गए कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में बहन से सहयोग मिल सकता है। नवविवाहित जोड़ा कहीं घूमने जा सकता है। व्यापार में दन लाभ होने के योग है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया  रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को समझदारी से काम करने की ज़रुरत है। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई भी भारी काम न करें, कमर में दर्द हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी से भी दोस्ती करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर की कोई बात मन को परेशान कर सकती है। आज बेवजह किसी से भी अपने विचार व्यक्त न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!