आपका राशिफल- 26 जुलाई, 2025

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 07:11 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक - ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक रहेगा। किसी के विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक - ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक रहेगा। किसी के विचारों को खुद पर हावी न होने दें। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई वाहन लेने का सोच रहे हैं तो उसके लिए सलाह अवश्य कर लें। आज पूराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रिश्तों में लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म हो सकता है। किसी नए व्यक्ति की मुलाकात हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में समझदारी से काम लें। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को  थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़ा कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।

सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर के बड़े आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी। 

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। घर खर्च बढ़ सकता है। संतान की कि संगत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए नए लोगों से जुड़ना फायदेमंद साबित हो सकता है। आज किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी को भी पैसा उधार पर देने से बचें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। युवा कोई नया स्किल सीखने में मन लगा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले जातकों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी से विचारों में टकराव संभव है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर परिवार और कामकाज में संतुलन बनाकर चलना आपके लिए सही रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज किसी खास से शुभ समाचार मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!