आपका राशिफल- 16 अक्टूबर   2025

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 07:38 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज नए अवसर आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग है। व्यापार में किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज नए अवसर आपके सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग है। व्यापार में किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो जाएगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पार्टनर के साथ किसी उत्सव में जा सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आज बदन दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिज़नेस करने वाले जातकों को पसंद की डील मिल सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आज बाहर का खाना न खाएं।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी नए काम शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। प्रेमी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। आज किसी भी प्रकार की भारी सामान न उठाएं।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में अचानक से शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। हल्का बुखार तंग कर सकता है, सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज अचानक धन लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। पुराना कर्ज उतर सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवक आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफल हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहने की ज़रुरत है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है । कामकाज में वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन सही है। माता पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिल सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक के मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज कामकाज के चलते थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!