Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan : जीवन की परेशानियों से चाहिए छुटकारा तो कालाष्टमी पर जरूर करें इन चीजों  का दान

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 02:26 PM

adhik maas kalashtami 2026 daan

अधिक मास के दुर्लभ संयोग के कारण इस बार की कालाष्टमी बहुत खास मानी जा रही है। भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान कालभैरव को समर्पित यह तिथि जीवन के सभी कष्टों, कर्जों, बीमारियों और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए सर्वोत्तम है।

Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan : अधिक मास के दुर्लभ संयोग के कारण इस बार की कालाष्टमी बहुत खास मानी जा रही है। भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान कालभैरव को समर्पित यह तिथि जीवन के सभी कष्टों, कर्जों, बीमारियों और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए सर्वोत्तम है। माना जाता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने के साथ कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और पैसों से जुड़ी समस्या हल होती है। तो आइए जानते हैं कालाष्टमी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।  

Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan

काले तिल और उड़द की दाल का दान
कालाष्टमी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों लोगों को काले तिल और उड़द की दाल का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से ग्रहों का क्रूर प्रभाव शांत होता है और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

सरसों का तेल का दान
कालाष्टमी के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल भैरव मंदिर में दान कर दें या मंदिर में जाकर बाबा के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति ठीक होती है। 

Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan

काले रंग के वस्त्र या कंबल का दान
 इस पावन तिथि पर किसी जरूरतमंद, बुजुर्ग या किसी रोगी को काले रंग का नया कपड़ा या कंबल दान करें। ऐसा करने से कालभैरव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं।

मीठी रोटियां या पुए का दान
कालभैरव का वाहन कुत्ता माना जाता है, इसलिए इस दिन पशुओं को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिनमीठी रोटियां या पुए काले कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!