Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 May, 2026 05:24 PM

गंगा दशहरा का पर्व सनातन धर्म बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही मां गंगा स्वर्ग से धरती लोक पर अवतरित हुई थी।
Ganga Dussehra 2026 Date : गंगा दशहरा का पर्व सनातन धर्म बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही मां गंगा स्वर्ग से धरती लोक पर अवतरित हुई थी। माना जाता है कि इस दिन गंगा-स्नान, जप-तप, दान-पुण्य और मां गंगा की पूजा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है और सभी पापों का नाश होता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग के बारे में-
Ganga Dussehra 2026 Shubh Muhurat गंगा दशहरा 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 25 मई, सोमवार के दिन सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर होगा और इसका समापन 26 मई, मंगलवार को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 25 मई के दिन गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

Ganga Dussehra 2026 Shubh Sanjog गंगा दशहरा 2026 शुभ संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन हस्त नक्षत्र, रवि योग और व्यतिपात योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन गंगा घाट पर स्नान करने के लिए सबसे शुभ समय 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त भी महा पूजा के लिए बहुत शुभ माना गया है। अभिजित मुहूर्त दोपहर को 12 बजकर 17 मिनट से 01 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ