Amalaki Ekadashi: कब मनाई जाएगी आमलकी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Updated: 07 Feb, 2025 06:57 AM

amalaki ekadashi

Amalaki Ekadashi 2025 : हिंदू धर्म में हर एक एकादशी का बहुत खास महत्व है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Amalaki Ekadashi 2025 : हिंदू धर्म में हर एक एकादशी का बहुत खास महत्व है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस साल आमलकी एकादशी का व्रत 09 मार्च 2025 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी करता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं आमलकी एकादशी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Amalaki Ekadashi

Amalaki Ekadashi 2025 Shubh Muhurat आमलकी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त  
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन -माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर होगी और इसका समापन 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 10 मार्च को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।

PunjabKesari Amalaki Ekadashi

Amalaki Ekadashi puja vidhi आमलकी एकादशी पूजा विधि
आमलकी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद घर के मंदिर को साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें और एकादशी व्रत का संकल्प लें।
अब एक पीले रंग की चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
फिर भगवान विष्णु को पीले फूल, फल और तुलसी दल अर्पित करें।
इसके बाद धूप, दीप, चंदन, होली के फूल, अक्षत से आंवले के पेड़ की पूजा करें।
पेड़ के नीचे किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
अंत में भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

PunjabKesari Amalaki Ekadashi

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!