अमरनाथ यात्रा : जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल ने की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा

Edited By Updated: 12 Jun, 2025 07:41 AM

amarnath yatra

श्रीनगर/जम्मू (कमल): ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की गई। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

श्रीनगर/जम्मू (कमल): ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की गई। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चारण और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पूजा की गई। उप-राज्यपाल ने भगवान शिव से जम्मू-कश्मीर और देश की प्रगति के साथ-साथ सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

प्रथम पूजा के बाद उप-राज्यपाल ने बाबा बर्फानी के सभी भक्तों से अनुरोध किया कि वे अधिक संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आएं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया है। पुलिस, सेना, सी.आर.पी.एफ., सी.ए.पी.एफ. ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए फूलफ्रूफ सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम पूजा वार्षिक यात्रा की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक है। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। परम्परा के अनुसार यात्रा शुरू होने से पहले अमरनाथ गुफा में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पूजा में जम्मू-कश्मीर अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस और सुरक्षा बल के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे। गुफा में हिमलिंग स्वरूप बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!