आज का राशिफल 14 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 14 Apr, 2025 07:28 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंदी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, परन्तु आप अपने अनुभव से सभी स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिनभर काम को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी, परन्तु शाम तक अपने सभी काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेहमानों का घर में आना जाना लगा रहेगा। परिवार का माहौल सुखद बना रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कुछ व्यक्तिगत कामों के कारण कार्यक्षेत्र में ध्यान कम दे पाएंगे। दैनिक कामों को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी होगी। आज कुछ दिनों से कार्यक्षेत्र में चल रही दुविधा से मुक्ति मिलने से राहत मिलेगी।
उपाय- सार्वजानिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा। काम को लेकर आज छोटी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत रहेगी।
उपाय- गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंदी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, परन्तु आप अपने अनुभव से सभी स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसायिक कामों में व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिए समय निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की कोशिश करेंगे। आय और व्यय में संतुलन बैठाने की जरूरत है। परिवार में किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा। युवाओं को करियर में अच्छे अवसर मिलने से उनके आत्मविश्वास में मजबूती आएगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में नयी साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या आज दूर होगी दिखाई देगी।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के बड़ों की सलाह लेकर आज प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, जिस से भविष्य में आपको बहुत लाभ मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण कामों को आज ही निपटाने की कोशिश करें। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्याथियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- मांस मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज किसी विदेशी कंपनी के साथ साझेदारी में व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव आएगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- प्रतिदिन शहद खा कर घर से बाहर निकले।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!