आज का राशिफल 3 जुलाई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 03 Jul, 2025 06:29 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी सकारात्मक व्यापारिक छवि में वृद्धि होगी। वाहन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी सकारात्मक व्यापारिक छवि में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी परन्तु आपको सलाह दी जाती है कि सफलता का दिखावा करने से बचें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ कुछ दिनों से चल रही गलतफहमियां दूर होगी। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को पूरा करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अपनी भावुक स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा कुछ लोग इस का गलत फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन किसी पॉलिसी में निवेश करेंगे। दोपहर बाद व्यापारिक स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। मन में नकारात्मक विचारों को उत्पन्न न होने दें। पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी दिखाई देगी।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अपने अधीनस्थों की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश में रहने वाले मित्र के साथ आज किसी नई योजना पर काम करना नुकसानदायक रहेगा। युगल प्रेमियों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संतान की किसी समस्या का हल निकालने में उसका मार्गदर्शन करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अधिकारियों से आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार में काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। शिक्षा प्राप्ति के लिए दिन अच्छा है, आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा लंबित मामला आज आपके पक्ष में आएगा। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी।
उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आज अपने सभी जटिल कामों को आसानी से पूरा करने में सफलता मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार की जरूरतों का पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय- तिल का तेल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। फैक्ट्री के लिए नयी मशीनरी खरीदने का विचार बनाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!